कर्ण जैसा दानवीर भारत के इतिहास में दूसरा नहीं हुआ। कर्ण जैसा योद्धा भगवान् श्री कृष्ण की चिंता का कारण बना। कर्ण जैसे पराक्रमी ने भगवान् परशुराम को हार मानने पर मजबूर कर दिया। कर्ण जैसे आदर्श मित्र का दूसरा उदाहरण मिलना मुश्किल है। कर्ण चरित्रवान भी था और मात्रभक्त भी। लेकिन कर्ण ने अपनी जिंदगी में सिर्फ एक गलती कर दी। उसने उस व्यक्ति से मित्रता कर ली जो धर्म भ्रष्ट, पथ भ्रष्ट, धन लोलुप, कृतघ्न और चरित्र हीन था ।।।। देव पुत्र होने की वजह से कर्ण को ख्याति तो मिली मगर इतिहास ने उसे दोयम दर्जे का इंसान बना दिया।।। मित्रता अवश्य करो मगर देखना कोई गलती ना हो जाए.
Posts
Showing posts from June, 2024
- Get link
- X
- Other Apps
ज्ञान परम लक्ष्य की प्रथम सीड़ी से अधिक कुछ भी नही .... ज्ञान रुपी धतूरे का मद जब चढ़ता है तब व्यक्ति स्वयं को ही स्मरण रखता है , उसे अपने समक्ष सभी छोटे और व्यर्थ प्रतीत होते है ... इस ज्ञान रूपी धतूरे का सेवन जितना अधिक होता है व्यक्ति अहंकार के मद में पागल हुआ उचित अनुचित के निर्णय की क्षमता को खो बैठता है ...नेत्र बन्द हो जाते हैं और अहंकार को वाणी मिल जाती है .... मैं ही हूँ ... सर्वस्व मैं ही हूँ ..... ऐसे मद की काट प्रेम और मात्र प्रेम है ..... जब अपने इष्ट से प्रेम होने लगे , तब यह मैं का मद उतर जाता है जब प्रेम की मदिरा का मद चढ़ता है तो हर मद टूट के बिखरने लगता है .... सबसे पहले मुझे मुझ ही से विस्मृत करता है ... जिसमे प्राणी स्वयम् को भूलकर अपने प्रेमी का ही निरंतर चिंतन करे तो ऐसा महामद भक्ति बनकर निरन्तर उसके चिंतन , मनन में ही मन बुद्धि से विचरण करता चला जता है ...... ॐ जय श्री कृष्ण हरे !!!
- Get link
- X
- Other Apps
ईश्वर कोई प्राप्त करने की वस्तु नही है :- एक बात तो तय है किसी भी प्राप्त करने योग्य वास्तु का अथक प्रयास करने से वो वस्तु जरूर प्राप्त हो जाती है जैसे अगर कोई धन की कामना से अथक प्रयास करता है तो कुछ समय पर्यन्त वो धनिक बन जाता है यहाँ अथक प्रयास से मतलब है जिसमे येनकेन प्रकारेण, उसी तरह यदि कोई ईश्वर को प्राप्त करने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन दांव पे लगा दे तो वो स्वयं ईश्वर बन जाता है और पूजनीय बन जाता है : जो भी करो वो सम्पूर्णता से करो ....आधे अधूरे मन से किया काम की सफलता भी आधी अधूरी मिलती है ...हरी ॐ
- Get link
- X
- Other Apps
आज दिनांक 9 - 6 - 24 को सांय 7 : 15 पर दुनिया के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश भारत में इतिहास रचने जा रहा है वर्तमान माननीय प्रधानमंत्री श्री मान नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधान मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है अतः भारत देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को देखते हुए आज और कल दो दिन नो फ्लाइंग जोन रहेगा I देश भर में बहुत ख़ुशी का वातावरण है जनता में बहुत उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है आम नागरिक बहुत खुश है क्यों की वर्त्तमान NDA सरकार लगभग भ्रस्टाचार मुक्त है और इनके सानिध्य में देश विकाश कर रहा है इनके शासन काल में बहुत ही कम दंगे फसाद हुए है और बहुत ही कम जाति या धर्म के नाम पे अशांति फैली है अतः पूरा देश सुख चेन से जी रहा है पिछले 10 वर्षो में देश की प्रति व्यक्ति आय में भी इजाफा हुआ है ट्रेन में भी AC की बोगिया ज्यादा लग रही है जिस से पता चलता है की लोगो की आय बढ़ी है पहले जहा रोड पे दुपहिया ज्यादा दीखते थे जहा आज चारपहिया ने जगह ले ली है आज लगभग प्रत्येक घर में व्हीकल की सुविधा है पुराने समय से देश में जो अभाव थे वे लगभग सब...